'मैं और शबाना सड़क पे सोते हैं..' पाकिस्तानी एक्ट्रेस को जवाब देने के चक्कर में ये क्या बोल गए Javed Akhtar?

javed Akhtar shabana azmi

Javed Akhtar on Pakistani Actress Bushra Ansari- जावेद अख्तर एक गीतकार के साथ साथ एक जबरदस्त वक्ता भी हैं और समय समय पर देश दुनिया के हर मुद्दे पर बोलते हुए नजर आते हैं। इस वक्त उनके कई वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें वो पाकिस्तान पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तानी अदाकारा बुशरा अंसारी ने कहा था कि उनको धर्म की वजह से मुंबई में कोई घर नहीं मिलता है। इसको लेकर जावेद अख्तर ने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया था। अब एक बार फिर से जावेद अख्तर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो तंज कसते दिख रहे हैं। इस दौरान द लल्लनटॉप से वो बात कर रहे थे। इस दौरान इंटरव्यूवर को जावेद अख्तर ने कई तरह के जवाब दिए थे।

मैं शबाना सड़क पे सोते हैं..

इस दौरान पाकिस्तान को लेकर जावेद अख्तर ने कहा, ''अगर कोई हिंदू उनको गाली दे तो उनको इतना बुरा नहीं लगता है। हिंदुस्तान का कोई मुसलमान इनको क्रिटिसाइज करे तो इनके तो तन बदन में आग लग जाती है। यानि ये हमसे कुछ लॉयल्टी चाहते हैं। ये सोचते हैं कि तुम्हारी कैसे हिम्मत हुई हमारे बारे में कुछ बोलने की। तुम कौन हो भइया?''

इसके अलावा जावेद अख्तर ने कहा, एक टीवी की एक्ट्रेस है बुशरा अंसारी.. इंटरव्यूवर पूछते हैं, ''वो कह रही हैं आप अपनी पहचान बनाने के लिए कुछ भी बोलते हैं, आपको मुंबई में किराए पर मकान भी नहीं मिलता।'' जावेद अख्तर ने कहा, ''हां अब मैं और शबाना सड़क पे सोते हैं ना आज कल। (हंसते हुए) सही कह रही हैं वो।'' जावेद अख्तर का ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है और दौरान वो कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

जावेद अख्तर के इस वीडियो पर लोगों ने ढेरों बातें की हैं। एक ने लिखा है, ''वो एक एक्टर है वो साइड बदलता रहता है।'' एक ने लिखा, ''जावेद की रग रग में पाकिस्तान है।'' एक ने लिखा, ''वो एक इस्लामिक है ना कि नास्तिक।'' एक ने लिखा, ''जावेद अख्तर ठीक कह रहे हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: javed akhtar shabana azmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X