इस हॉलीवुड स्टार ने गंगूबाई काठियावाड़ी देखकर की आलिया भट्ट की जमकर तारीफ, कहा- साथ करना है काम

mcu-star-sophia-di-martino-watches-gangubai-kathiawadi-asks-to-do-a-movie-together-with-alia-bhatt

Alia Bhatt: 2022 में, गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ संजय लीला भंसाली ने एक ऐसी फिल्म दी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। बहुत सारा प्यार और प्रशंसा पाने के बाद, फिल्म अभी भी विदेशों में पसंद की जा रही है। जी हां.. और अब मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स टेलीविजन सीरीज लोकी में सिल्वी का किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस, सोफिया डि मार्टिनो ने इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के परफॉर्मेंस की तारीफ की हैं।

सोफिया डि मार्टिनो ने गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट द्वारा की गई शानदार प्रदर्शन की न सिर्फ तारीफ की बल्कि वह उनसे पूरी तरह प्रभावित भी नजर आईं। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर किया और फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "Woahhhh, वॉट अ टर्न 🤍 @aliabhat is going to take over the world in about a minute and a half. #GangubaiKathiawadi"

इतना ही नहीं, बल्कि आलिया के फैन के एक ट्विट को रि-ट्विट करते हुए सोफिया ने लिखा- Oh come on someone put us in a movie together so our kids can be best friends 😂♥️

सोफिया डि मार्टिनो से इस तरह का कॉम्प्लीमेंट हासिल करना आलिया भट्ट के लिए बहुत बड़ी बात है, और जिसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने उनकी पोस्ट को रिशेयर किया और लिखा - "किसी ऐसे व्यक्ति से जो पूरी मल्टीवर्स को अपने कब्जे में लेने वाला है, से ये सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.."

संजय लीला भंसाली एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जो अपनी फिल्मों में अपने अभिनेताओं से बेस्ट निकलवाने के लिए जाने जाते हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी में भी उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

गंगूबाई काठियावाड़ी महामारी के बाद हिट होने वाली चंद फिल्मों में शामिल है। अपने थिएट्रिकल रन के दौरान फिल्म ने देश में 153.69 करोड़ की और ग्लोबल लेवल पर 209.77 करोड़ की कमाई की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X