Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 के विनर बनकर एमसी स्टैन ने जीती ट्रॉफी और लाखों का कैश प्राइज

biggboss16

सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस सीजन के विनर का अनाउंसमेंट हो चुका है। इस बार शो के विनर रहे हैं जाने माने रैपर एमसी स्टैन, जो कि फैंस के काफी पसंदीदा सदस्य थे। चार महीनों का इंतजार खत्म हो गया है, बिग बॉस 16 को उनका विनर मिल गया है। एमसी स्टैन बिग बॉस के विनर हैं।

गौरतलब है कि फाइनल एपिसोड की शुरुआत तो पांच फाइनलिस्ट्स से हुई जिनमें अर्चना गौतम, एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, प्रियंका चहर चौधरी और शालीन भनोट थे। सबसे पहले शालीन भनोट आउट हुआ, उसके बाद अर्चना गौतम ट्रॉफी की रेस से बाहर हुईं और फिर फाइनल में तीन ही खिलाड़ी रह गए थे। फिर प्रिंयका भी रेस से बाहर गई जो कि काफी शैकिंग था। इसके बाद टॉप 2 में शिव और स्टैन थे।

तीन कंटेस्टेंट्स में से जिसने बिग बॉस की ट्रॉफी को जीता है, वो एमसी स्टैन हैं। एमसी की जीत का अंदाजा किसी को नहीं था, तमाम टीवी स्टार्स और सोशल मीडिया ट्रेंड्स का झुकाव प्रियंका और शिव की ही तरफ था।

इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान के साथ साथ इसमें भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं क्योंकि शो 5 से 6 घंटे तक चला है।

सोशल मीडिया पर आज बिग बॉस 16 ट्रेंड कर रहा है। सभी प्रतियोगी शो को जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत की और अपने अंतिम समय में वह कोई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे, इसीलिए हर किसी ने बहुत मेहनत की।

बिग बॉस का यह फिनाले एपिसोड काफी मजेदार था। भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने पहले सभी का मनोरंजन किया। इसके साथ ही करण कुंद्रा भी शो में अपने नए प्रोजेक्ट को प्रमोट करने आए और 'गदर 2' फिल्म की कास्ट यानी सनी देओल और अमीषा पटेल भी मूवी प्रमोशन्स के लिए बिग बॉस में आए थे।

Read more about: bigg boss 16 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X