MC Stan: सानिया मिर्जा को उनके फेयरवेल पर रैपर ने दिया खास तोहफा

Sania Mirza

MC Stan: जाने माने रैपर एमसी स्टैन ने प्लेयर सानिया मिर्जा के फेयरवेल पर उनको अपने गाने के जारिए से खास तोहफा दिया है। और इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिनको देखकर हर कोई एमसी स्टैन की तारीफ कर रहा है। बिग बॉस के घर के बाहर आने के बाद एमसी स्टैन लगातार खबरों में इसी तरह से बने हुए हैं।

गौरतलब है कि, बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन इन दिनों देशभर में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। पिछला वीकेंड उनके लिए काफी हेक्टिक रहा क्योंकि स्टैन बेंगलुरु में अंडर 25 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद, वह सानिया मिर्जा के विदाई मैच में परफॉर्म करने के लिए हैदराबाद गए।

रैपर एमसी स्टैन ने बिजी शेड्यूल होने के बावजूद सानिया मिर्जा के फेयरवेल में परफॉर्म किया। वो सिर्फ दो घंटे के लिए हैदराबाद आए थे और फिर रात के कॉन्सर्ट के लिए मुंबई लौट गए। सानिया मिर्जा के फेयरवेल में एमसी स्टैन ने दर्शकों के सामने अपने सॉन्ग एक दिन प्यार पर परफॉर्म किया। इस दौरान बहुत ही धूम-धाम से हर किसी से एमसी स्टैन का स्वागत किया और उन पर खुब सारा प्यारा लुटाया।

खास बात यह है कि एमसी स्टैन ने इंस्टा स्टोरीज में सानिया को अपनी अप्पा (बड़ी बहन) कह कर टैग किया। इसके बाद हर कोई एमसी स्टैन का कायल हो गया है। बता दे कि एमसी स्टैन के अलावा भी कई सारे बड़े सितारों ने सानिया को उनकी फेयरवेल पर खास तोहफे दिए और उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है।

गौरतलब है कि, एमसी स्टैन, जो पुणे के एक कांस्टेबल के बेटे हैं, ने बिग बॉस 16 जीतने वाले देसी हिप हॉप कम्यूनिटी के पहले सदस्य बनकर इतिहास रच दिया। आपको याद दिला दें कि बिग बॉस 16 के खत्म होने के एक दिन बाद ही फिल्म मेकर फराह खान ने अपने घर पर पार्टी दी थी। जिसमें एमसी स्टैन सहित सारे बिग बॉस कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे। इसी पार्टी में सानिया और स्टैन की मुलाकात हुई थी।

Read more about: mc stan sania mirza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X