MC Stan: जब सचिन तेंदुलकर के साथ एमसी स्टैन को मिला किक्रेट खेलने का मौका, तो रैपर हुए भावुक, वीडियो आया सामने

MC Stan: बिग बॉस फेम और देश के जाने माने रैपर एमसी स्टैन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय किक्रेटर सचिन तेंदुलकर के साथ कुछ फोटोज और वीडियो साझा की हैं। इनको देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं, क्योंकि जब कि दो महान कलाकार जब एक साथ आते हैं तो हर कोई अपनी खुशी जाहिर करता है।
गौरतलब है कि, सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस सीजन 16 जीतने के बाद रैपर एमसी स्टैन की फैन फॉलोइंग और अधिक बढ़ गई है। विजेता की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
हाल ही में रैपर एससी स्टैन क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर से साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने साथ में क्रिकेट भी खेली। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस छोटे से क्लिप को खुद स्टैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने सचिन के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। वायरल क्लिप में दोनों को एक इंवेंट के दौरान क्रिकेट का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि, जहां स्टैन गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं, सचिन बल्ले से अपना जौहर दिखा रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं, और खुब सारा प्यार दोनों पर लुटा रहे हैं।
एक फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ''गॉड ऑफ क्रिकेट के साथ गॉड ऑफ रैपिंग।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''मैं रैपर नहीं बॉलर है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''एक क्रिकेट का बादशाह और एक हिप हॉप का डॉन।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
वहीं अगर हम एससी स्टैन के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में स्टैन ने बिग बॉस 16 को जीता है। इस जीत के बाद पूरे देश में उनके फॉलोअर्स की संख्या में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। इसके बाद वह लगातार लाइमलाइट में बनें हुए हैं और एक के बाद एक शो भी कर रहे हैं।
वहीं, सचिन की बात करें तो वह आईपील 2023 में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर मेंटर जुड़े हुए हैं। मैच के दौरान उन्हें अक्सर खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए देखा जाता है। और इस वक्त तो सचिन अपने बेटे अर्जुन को लेकर भी खबरों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications