MBBS के बाद बने यात्री डॉक्टर, अब आया पाकिस्तानी जासूसी में नाम, जानें 120 देश घूमे नवांकुर चौधरी की नेटवर्थ

Who is Yatri Doctor: हरियाणा की ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि ज्योति पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था। उनपर यह भी आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के उच्चायोग के एक अधिकारी को संवेदनशील जानकारी दी थी। ज्योति पर हिसार में मामला दर्ज किया गया है उनपर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा 3 और 5 लगाई गई है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) 153 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
ज्योति संग जुड़ा नवांकुर का भी नाम
बता दें कि पाकिस्तान के लिए जासूसी में सिर्फ ज्योति मल्होत्रा का नाम ही नहीं बल्कि उनके साथ ट्रैवल व्लॉगर 'यात्री डॉक्टर' का भी नाम जुड़ा है। यात्री डॉक्टर का असली नाम नवांकुर चौधरी है। उनपर आरोप है कि नवांकुर ISI के लिए जासूसी कर रहे थे। बता दें कि नवांकुर अभी तक 120 देश घूम चुके हैं और फिलहाल वह इस समय आईलैंड में हैं।
डॉक्टरी छोड़ बने ट्रैवलर
नवांकुर का जन्म 1996 में रोहतक में हुआ था। वहीं से उन्होंने अपनी स्कूलिंग की, लेकिन डॉक्टर की पढ़ाई के लिए वह बाहर निकल गए। नवांकुर ने साल 2015 में मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था, लेकिन उन्होंने अपने पेशे को चुनने की जगह यूट्यूब पर वीडियो बनाने शुरू कर दिए और वह प्रोफेशनल तौर पर ट्रैवल व्लॉगर बन गए। साल 2017 में नवांकुर ने अपना यूट्यूब चैनल 'यात्री डॉक्टर' के नाम से शुरू किया था। जिसपर अब 1.75 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
कितनी है नवांकुर की नेटवर्थ
आपको बता दें कि देश-विदेश घूमने वाले नवांकुर उर्फ यात्री डॉक्टर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसी के साथ-साथ वह कभी-कभी डॉक्टरी कर कमाई कर लेते हैं। इस बारे में कोई प्रमाण तो नहीं है कि नवाकुंर महीने का कितना कमा लेते हैं, लेकिन न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक नवांकुर की नेटवर्थ 3 करोड़ के आसपास है।
जांच में सहयोग कर रहे हैं नवांकुर
आपको बता दें कि नवांकुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। साथ ही उन्होंने जांच में ही सहयोग करने की बात कही है। बता दें कि नवांकुर के वीडियो देखने के बाद जहां कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि वह भारत की आलोचना कर रहे हैं वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि उनकी बस इमेज खराब की जा रही है। फिलहाल तो इस मामले की जांच मिलिट्री इंटेलिजेंस कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











