..................... सिनेमेटोग्राफर से निर्देशक बने मज़हर, Cimetographer turned Director Mazhar - Hindi Filmibeat

सिनेमेटोग्राफर से निर्देशक बने मज़हर

By Staff


बॉलीवुड में कई ऐसे लोग हैं जो एक जगह से दूसरी जगह अपनी किस्मत आज़माने में लगे रहते है. इन्हीं लोगों में से एक हैं मजहर कामरान, जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'सत्या' में सिनेमेटोग्राफी से की. 'सत्या' के बाद मजहर 'कौन', 'झंकार बीट्स' तथा 'मस्ती' जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ जुडे रहे है.

सिनेमेटोग्राफर से निर्देशक के क्षेत्र में आए मजहर अपनी पहली फिल्म 'मोहन दास' के प्रति काफी उत्साहित हैं. यह फिल्म मोहनदास करमचंद गांधी अर्थात बापू के जीवन पर नहीं बल्कि एक शख्स के जीवन पर आधारित है जो अपने देश में ही खो गया है.

यह फिल्म मनोरंजकता के साथ उसकी परेशानियों को पर्दे पर उजागर करेगी. सिनेमाघर में बैठे दर्शकॉं को गुदगुदाने के साथ यह फिल्म उनके साथ घटित घटनाओं को भी याद दिलाएगी.

ब्लैक कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, नकुल वैद्य, सुशांत सिंह, शर्बानी मुखर्जी, समीर धर्माधिकारी, उत्तम हालदार, आदित्य श्रीवास्तव, अखिलेन्द्र मिश्र तथा गोविन्द नामदेव है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X