..................... Shamita Shetty on short film career: Maybe I said no too much - Hindi Filmibeat

"मैंने हर फिल्म को ना बोला इसलिए काम मिलना बंद हो गया"

By Shweta

शमिता शेट्टी ने जब मोहब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू किया तो उन्हें अच्छी खासी तारीफ मिली थी और हर किसी को लगा था कि वो बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेंगी। लेकिन शमिता शेट्टी मोहब्बतें की सफलता को भुना ना सकी और उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला।

शमिता शेट्टी ने हाल में अपने करियर पर बात की और कहा कि "क्वालिटी की जगह मैंने कभी क्वांटिटी को तरजीह नहीं दी।मैं फिल्मों को लेकर काफी चूजी थी। इस वजह से मैंने कई फिल्मों को मना किया और धीरे -धीरे मेरे पास काम आने बंद हो गए।"

Shamita Shetty on short film career: Maybe I said no too much

IANS को दिए इंटरव्यू में शमिता शेट्टी ने कहा कि "अपने जिंदगी से समय निकालकर वो काम करना चाहिए जिसमें खुशी मिले। मैं सिर्फ फिल्में करनी है इसलिए फिल्मों को हां नहीं बोलती। मुझे जो ऑफर आते थे उसी में से मुझे बेस्ट चुनना था।"

शमिता शेट्टी जहर, फरेब जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता सुर्खियों में अक्सर रहती हैं लेकिन अब वो ना के बराबर फिल्में करती हैं। बहरहाल शिल्पा शेट्टी जरूर अब एक सफल इंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं और जल्द ही वेब सीरिज में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X