किरदार के लिए गंजी क्या कुछ भी कर सकती हूं: प्रियंका चोपड़ा
इन दिनों बॉलीवुड सुंदरी प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'मेरी कॉम' को लेकर विशेष चर्चित हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। फिल्म के एक सीन में प्रियंका चोपड़ा को पूरी तरह से टकली दिखाया गया है जिसके बारे में प्रियंका ने पहले ही कहा था कि मैरिकॉम के लिए गंजी होना उनके लिए विशेष गर्व की बात है।
लेकिन फिल्म के लिए असल में सिर नहीं मुंडवाया था। प्रियंका कहती हैं कि अगर किसी पूरी फिल्म में पूरे समय मुंडे सिर की जरूरत होती है तो वह सच में सिर मुंडवाने पर विचार कर सकती हैं।
फिल्म के लिए सिर मुंडवा सकती हैं प्रियंका
प्रियंका ने कहा, "फिल्म 'मेरी कॉम' में मुंडे सिर का केवल एक दृश्य था, इस लिए इसमें मुझे सिर मुंडवाने की जरूरत नहीं थी। उसके बाद बाकी फिल्म की शूटिंग कौन करता? लेकिन अगर किसी फिल्म में पूरे समय मुंडे सिर के लुक की मांग होती है तो शायद मैं सिर मुड़वा लूंगी। लेकिन महज एक-दो दृश्यों के लिए मैं ऐसा नहीं कर सकती।"
मालूम हो कि 'मेर कॉम' मुक्केबाजी की विजेता एम.सी. मेरीकॉम के जीवन पर आधारित है। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं और निर्देशक उमंग कुमार है जिनकी यह पहली फिल्म हैं।
फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग मणिपुर में हुई है। प्रियंका ने कहा, "उमंग जब इस फिल्म के साथ मेरे पास आए थे, मुझे पूरा यकीन था कि मैं यह करना चाहती हूं। मैं उमंग को पिछले कई सालों से जानती हूं।उन्होंने कहा, "उमंग और फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने मुझे यकीन दिलाया। यह असाधारण कहानी है और मैरिकॉम का रोल प्ले करके मैं खुद को धन्य मानती हूं।


Click it and Unblock the Notifications












