लीजा-युवराज की तरह मनीषा भी जीतेगी कैंसर की जंग
मनीषा कोईराला इन दिनों ओवेरियन कैंसर की लड़ाई लड़ रही है। वो अपना इलाज कराने के लिए अमेरिका में हैं आज उनकी सर्जरी होनी थी लेकिन लेकिन अब डॉक्टरों को कुछ और टेस्ट देखने है इसलिए अब सर्जरी 10 दिसंबर को होगी।
उनके लिए दुआओं का दौर जारी है, फेसबुक, ट्विटर पर लोग उनकी जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। दिल्ली की काम्या अरोड़ा ने ट्विटर पर लिखा है कि मैंने जितना भी सुना है मनीषा के बारे में तो सिर्फ यही पाया है कि वो बहुत हिम्मत वाली अभिनेत्री है इसलिए मुझे पता है कि वो इस संकट से जरूर बाहर आ जायेंगी। मनीषा लीजा रे और युवराज सिंह की तरह इस जंग को जीत कर बाहर आ जायेंगी। गॉड इज ग्रेट..वो जरूर उनकी मदद करेगा।
मालूम हो कि मनीषा ने आज खुद फेसबुक पर लिखा था कि कि उन्हें कैंसर है, जब उन्होंने यह बात सुनी थी तो एकदम से हैरान रह गयी थीं। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं। लेकिन आप सबकी शुभकामानाओं और दुआओं की वजह से अब मैं ठीक हो जाऊंगी क्योंकि मैं अब अच्छे लोगों के बीच में अच्छो लोगों के साथ हूं। जिंदगी का हर लम्हा आश्चर्यभरा है इसलिए मेरे लिए दुआ कीजिये।
आपको बता दें कि 28 नवंबर को मनीषा को बेहोशी की हालत में जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से खबर आयी कि उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया है लेकिन मनीषा और मनीषा के परिवार वालों की ओर से इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की गयी उसके बाद मनीषा जसलोक अस्पताल से छु्ट्टी लेकर अमेरिका के लिए तुंरत रवाना हो गयीं। इस समय उनके साथ उनकी मां और भाई सिद्धार्थ कोईराला है।

Click it and Unblock the Notifications












