बैंग-बैंग में कैट-रितिक करेंगे ढिशूम-ढिशूम
एक बार फिर से बॉलीवुड के दो बेहद खूबसूरत सितारे पर्दे पर प्रेमी-प्रेमिका के रूप में दिखायी पड़ेंगे। जी हां, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं एशिया के सेक्सी मैन रितिक रोशन और बॉलीवुड हसीना कैटरीना कैफ की जो फिल्म 'बैंग-बैंग' में एक-दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं।
अजीब से नाम की टाईटल सुनकर आपको अजीब लगा होगा लेकिन यही सच है कि यह अजीब सी फिल्म हॉलीवुड की हिट फिल्म 'नाइट एंड डे की हिंदी रीमेक है।जिसके हीरो-हिरोईन एक्शन करते हैं, पागलों की तरह डांस करते हैं और एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।
फिल्म बैंग-बैंग में यही सब रितिक और कैटरीना करने वाले हैं। फिल्म के लिए कैट-रितिक ने स्पेशल तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खबर है कि फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग अगले महीने होगी। इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टूडियो करेगा। फिल्म के लिए कैटरीना-रितिक विशेष तरह का प्रशिक्षण भी लेने वाले हैं।फिल्म का निर्माण सलाम नमस्ते, अंजाना-अंजानी, बचना ए हसीनों जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द करेंगे। फिल्म को यूरोप में शूट किया जायेगा। फिल्म में संगीत विशाल-शेखर का होगा तो फिल्म की स्टोरी पटकथा सुजॉय घोष और सुरेश नायर ने लिखी है।


Click it and Unblock the Notifications
