पर्दे पर बिपाशा बसु करेंगी भंवरी देवी को जिंदा!
पूरे राजस्थान की राजनीति को हिलाकर रख देने वाली भंवरी मर्डर केस की मिस्ट्री भले ही अब तक ना सुलझ पाई है लेकिन बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक महेंद्र धाड़ीवाल की नजर इस केस पर शुरू से है। अब ये इस सेक्स और मर्डर मिस्ट्री को पर्दे पर उतारना चाहते हैं।
जी हां मां तुझे सलाम को बनाने वाले महेंद्र ने बुधवार को भंवरी देवी के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म में धाड़ीवाल चाहते हैं कि बिपाशा भंवरी देवी का रोल अदा करें। यानि अगर बिप्स तैयार हो जाती है तो भंवरी देवी एक बार फिर पर्दे पर जिंदा हो जाएगी।
भंवरी देवी जो एक नर्स थी एक दिन अचानक ही लापता हो गईं तब से आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वो किस दुनिया में है। इस बीच उनकी सेक्स सीडी ने राजस्थान की राजनीति में भुचाल ला दिया। अजब भंवरी की गजब कहानी के नाम से इस फिल्म को रजीस्टर करा लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
