'दबंग' नहीं मेरी 'जंजीर' है 'मैक्सिमम' :सोनू सूद

खबर ये भी है कि मैक्सिमम के लिए सोनू सूद ने किसी भी तरह की फीस नहीं ली है। कबीर द्वारा दिए गए चैक को सोनू सूद ने लौटा दिया। हाल ही में मीडिया से मुखातिब हुए सोनू सूद ने मैक्सिमम के बारे में बताते हुए कहा "मैंने पूरे 12 साल तक इस तरह की फिल्म का इंतजार किया है। जब से मैने इस फिल्म को देखा है मै बहुत खुश हूं और इसलिए मैं किसी भी तरह की फीस नहीं चाहता था। कबीर ने मुझे पैसे से कहीं ज्यादा कीमती चीज दी है।"
सोनू सूद ने मैक्सिम फिल्म में मुम्बई के प्रसिद्ध पुलिस ऑफिसर प्रदीप शर्मा की जिंदगी को परदे पर उतारने की कोशिश की है। उन्होने इतनी खूबसूरती से इस किरदार को निभाया है कि प्रदीप शर्मा के परिवार वाले भी फिल्म देखने के बाद सोनू सूद के प्रशंसक हो गए।
मैक्सिमम को सोनू सूद की दबंग कहा जा रहा है लेकिन सोनू ने कहा कि दबंग तो सलमान की है मेरे लिए 'मैक्सिमम' 'जंज़ीर' है। सोनू सूद अपनी अगली फिल्म शूटआउट एट वाडला में दाउद इब्राहिम का किरदार निभाएंगे। सोनू सूद ने बताया कि वो दाउद इब्राहिम का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं।
100 करोड़ क्लब में शामिल होने को लेकर सोनू ने कहा कि उनकी फिल्म दबंग पहले ही इस क्लब का हिस्सा बन चुकी है और लीड रोल में अभी उनकी शुरुआत हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











