Sanam Teri Kasam 2 में काम करना चाहती हैं Mawra Hocane ? फिल्म की क्लिप शेयर कर बोलीं- नसीब से ज्यादा...

Mawra Hocane Instagram post: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी फिल्म है। वैसे तो यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही जमकर तारीफें तो बटोरीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन नहीं कर पाई थी। वहीं फिल्म रिलीज के 9 साल बाद फिर से री-रिलीज हुई है और री रिलीज के दौरान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म देखने के बाद लोगों ने जोड़ी की जमकर तारीफ की।
वहीं इस फिल्म से मिल रहे प्यार को देख बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने फैन्स का आभार व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर सनम तेरी कसम की कुछ झलकियां अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। फिल्म की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए मावरा होकेन ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह लिखती हैं- 'सनम तेरी कसम के दोबारा रिलीज होने पर जो आंकड़े सामने आए हैं उसे देखकर मैं बेहोश नहीं हो रही हूं। माशाअल्लाह कमाल हो गया।'
'सनम तेरी कसम का दोबारा रिलीज होना इस बात को साबित कर देता है कि वक्त से पहले और नसीब से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। पिछले तीन हफ्तों से जो आप इतना प्यार दे रहे हैं मैं उसकी आभारी हूं। यह अनसुना है, लेकिन वह कहते हैं कि हमने इतिहास बना दिया है।' मावरा आगे कहती हैं कि- 'मैं मेरे निर्माता दीपिक मुकुट जी के लिए बहुत ही खुश हूं। जब असफलता हुई तब भी वह मुस्कुराते रहे और इसे ऐसे स्वीकार किया था जैसे कि कुछ नहीं हुआ। यह आपके धैर्य का रिजल्ट है। आपको और कृष्ण जी को बधाई।'
मावरा आगे कहती हैं कि 'फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू को भी बधाई साथ ही विनय सर और राधिका मैम को दोनों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं पप्पू सर और मल्लू मैम के डांस स्टेप्स की भी दीवानी हूं। अंत में यही कहना चाहूंगी कि हर्ष आप बहुत ही भाग्यशाली हैं जो आप इन सभी लोगों के बीच हैं। आशा करती हूं कि आप मेरी ओर से भी इसका क्रेडिट लेंगे।' आपको बता दें कि मावरा के इस पोस्ट पर फैन्स और स्टार्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं फिल्म के निर्माता ने भी मावरा की तारीफ की और उनका धन्यवाद किया।


Click it and Unblock the Notifications











