टॉप एक्ट्रेस ने निकाह में मेहंदी लगे हाथों से पोछे आंसू... पाकिस्तानी दूल्हे को देख खूब रोई

Mawra Hocane Wedding: मावरा होकेन ने बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' में अपनी एक्टिंग से हर किसी के दिल पर चाप छोड़ी। अब ये टॉप एक्ट्रेस अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरूआत कर रही है। मावरा होकेन ने अपने पसंदीदा मर्द के साथ निकाह पढ़ लिया है और ये गुड न्यूज़ उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और चाहने वालो को खुद दी है।
मावरा होकेन ने अपने निकाह की कुछ सबसे खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में 'सरू' के प्यार और खुशी साफ झलक रही थी। इन तस्वीरों को साझा करते हुए पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'और जिंदगी के इस भाग-दौड़ के बीच में... मैंने तुम्हें पा ही लिया। बिस्मिल्लाह 5.2.25'। इसके बाद मावरा ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें निकाह के खूबसूरत पलों को दिखाया गया है।
निकाह में मावरा होकेन काफी इमोशनल दिखाई दे रही थीं। दुल्हन बनी मावरा ने अपने बड़े दिन के लिए लाइट ग्रीन कलर की कढ़ाई वाले वेडिंग आउटफिट कैरी किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनके आउटफिट पर ब्लू और पिंक कलर के हैवी पैटर्न थे। वहीं, मावरा के दूल्हे अमीर के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने निकाह के लिए ऑल ब्लैक लुक रखा। उन्होंने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा और स्टोल पहना हुआ था।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने मावरा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी है। मौनी रॉय ने कमेंट सेक्शन में एक नोट के साथ लिखा है, 'हार्दिक बधाई। आप दोनों के लिए आगे का सफर सुखद और सार्थक हो. शुभकामनाएं'. बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी, राम चरण की पत्नी उपासना, सानिया मिर्जा समेत अन्य ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर प्यार बरसाया है।


Click it and Unblock the Notifications