..................... Mawra Hocane Signed Three Indian Films After Sanam Teri Kasam But Did Not Get Released - Hindi Filmibeat

'सनम तेरी कसम' के बाद Mawra Hocane ने 3 भारतीय फिल्मों को किया था साइन, कभी नहीं हो पाई रिलीज़

Mawra Hocane Signed 3 Indian Films

Mawra Hocane Signed 3 Indian Films: साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम हाल ही में री-रिलीज़ हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतरीन कलेक्शन किया और इस दौरान फिल्म के लीड रोल निभाने वाले हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस मावरा होकेन भी चर्चा में आ गए। मावरा होकेन एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस है और उन्होंने फिल्म में सरू का किरदार निभाया था।

मावरा होकेन ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने तीन भारतीय फिल्मों को साइन किया था जो बाद में रिलीज नहीं हुई। कनेक्ट सिने के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बात की तब उनसे सवाल किया गया कि क्या सनम तेरी कसम के बाद में उन्होंने तीन भारतीय फिल्मों को साइन किया था?

मावरा होकेन ने इसका जवाब देते हुए इसको स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने फिल्मों पर काम करना शुरू भी कर दिया था और कई वजहों के चलते इन प्रोजेक्ट से उनको दूर होना पड़ गया था। हालांकि एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनको इस बारे में चर्चा करना ज्यादा पसंद नहीं है क्योंकि एक बार जब वह किसी फिल्म या फिर नाटक का हिस्सा नहीं बन पाती है तो प्रोजेक्ट का अधिकार उन लोगों का होता है जो इसमें शामिल हो चुके हैं।

मावरा होकेन ने इस पूरे मामले पर ज्यादा बात करने से साफ मना कर दिया था। हालांकि एक्ट्रेस ने इस दौरान सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा बनने की संभावना पर अपने व्यूज शेयर किए। एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस रोल को दोबारा निभाने के लिए उत्साहित है। हालांकि अगर इस फिल्म में कोई और भी आता है तो वह उतनी ही खुश होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X