Mawra Hocane ने 'सनम तेरी कसम 2' में श्रद्धा कपूर को लेकर दिया रिएक्शन, बोलीं- अगर वो फ़िल्म में होंगी तो...

Mawra Hocan On Shraddha Kapoor In Sanam Teri Kasam 2: 'सनम तेरी कसम' का कुछ वक्त पहले काफी क्रेज बना हुआ था और आपको बता दें की फिल्म में हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को देखा गया था। हालांकि जब यह फिल्म पहली बार रिलीज की गई थी तो यह फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन वेलेंटाइन वीक में फिल्म को एक बार फिर से री-रिलीज किया गया।
जब यह फिल्म एक बार फिर से रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल बच गया और इतना ही नहीं ताबड़तोड़ इस फिल्म ने कमाई भी की। इसी बीच हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन काफी चर्चा में आ गए। इतना ही नहीं हर्षवर्धन राणे ने तो यह भी कहा कि इस फिल्म का पार्ट 2 भी बनेगा और वह मेकर्स से इसकी रिक्वेस्ट करेंगे।
लेकिन इसी बीच खबर आई कि फिल्म के पार्ट 2 में मावरा होकेन को नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर को देखा जाने वाला है। हालांकि मेकर्स या फिर खुद एक्ट्रेस की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इस पर अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन का रिएक्शन सामने आया है।
मावरा होकेन ने नयनदीप के साथ में इंटरव्यू के दौरान कहा कि "मैं आपको बात नहीं सकती हूं कि मुझे श्रद्धा कपूर कितनी पसंद है। अगर वो सनम तेरी कसम के पार्ट 2 में नजर आती है तो यह फिल्म खुद ब खुद पहली बार में ब्लॉकबस्टर हो जाएगी। मुझे बहुत खुशी होगी अगर वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनती है। मुझे खुद भी इस बात पर गर्व होगा कि मैं भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











