सोनम से परेशान 'मौसम' की टीम
पूरी इंडस्ट्री के लोगों को पता है कि सोनम बीमार हैं। वे हॉस्पिटल में हैं और उनकी बीमारी से निर्माताओं को बहुत नुकसान हो रहा है। चूंकि उनकी डेट्स फाइनल थी और अब उसमें कई तरह के बदलाव किये जा रहे हैं। फिल्म मौसम की शूटिंग में व्यस्त सोनम तीन दिनों तक लगातार काम करने की वजह से अधिक प्रेशर और तनाव सह नहीं पायीं और बीमार पड़ गयी हैं।
सोनम के तीन दिन तक सेट पर न आने की वजह से मौसम के निर्माता को लगभग 1.5 करोड रुपये की चपत लगी है। मौसम का बजट पहले से ही बहुत बिगड़ चुका है। इस पर बेइतहां खर्च हो रहा है अब जबकि सोनम बीमार पड़ गयी हैं। इस टीम के निर्माता सकते में आ गये हैं।
वैसे भी बॉलीवुड पैसों की ही बोली बोलता है। उसे इस बात से कोई फिक्र नहीं कि कोई बीमार पड़े या न पड़े। कुछ ऐसा ही हुआ था, जब ऐश्वर्य राय बीमार पड़ी थीं और उन्हें कहा गया था कि वह किसी आयोजन में शामिल हों। इस बात पर अमिताभ ने आपत्ति जताई, तो वह आयोजक बिग बी पर हावी होने लगा। इसी पर गुस्से में आकर बिग बी ने लिखा भी था कि हमें भी जीने का हक है और बीमार हैं तो कैसे आयेंगे।
अब सोनम के बीमार पड़ने की वजह से मौसम की टीम परेशान है। निर्माता ने नितिन देसाई का स्टूडियो तीन दिन के लिए बुक करवाया था लेकिन अब इसे दोबारा तैयार करने के अलावा कुछ नहीं किया जा सकता। फिर भी बेचारी निर्माता शीतल कहती फिर रही हैं कि हमारे लिए जरूरी है कि पहले सोनम ठीक हो जायें।


Click it and Unblock the Notifications











