मौसम 16 को नहीं 23 को प्रदर्शित होगी

वायुसेना का कहना है कि फिल्म से य़े सीन हटाना पड़ेगा क्योंकि वायुसेना की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो जायेगें। जिसके चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। वैसे पंकज कपूर, जिनकी बतौर निर्देशक मौसम पहली फिल्म है उन्होंने वायुसेना के इस फैसले का स्वागत किया है । उनका कहना है कि भारतीय वायुसेना की सुरक्षा का सवाल था, जो कि बहुत महत्वपूर्ण था। हम राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। इसलिए उनको सीन में कुछ बदलाव करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा इसलिए हमने रिलीज के डेट एक हफ्ते खिसका दी।
वहीं फिल्म के हीरो शाहिद कपूर ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अच्छा है कि हमें फिल्म के प्रमोशन के लिए एक हफ्ता और मिल जायेगा। वैसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म समारोह में होने वाले मौसम के वर्ल्ड प्रीमियर को रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि फिल्म मौसम एक प्यारी सी लवस्टोरी है। फिल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर, सोनम कपूर, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक ने निभायी है। फिल्म की कहानी पंकज कपूर ने ही लिखी है, गीत इरशाद कामिल के हैं और संगीत प्रीतम का है।


Click it and Unblock the Notifications











