मैं अपनी पहचान खुद बनाउंगाः अंकित मोहन

24 वर्ष के अंकित का जन्म नई दिल्ली के चांदनी चौक में हुआ और यहीं पर वो पले बढ़े। लेकिन पर्दे पर कलाकार बनने की चाहत उन्हें दिल्ली से मुंबई तक खिंच लाई। इस फिल्म में एक शाहिद कपूर के अच्छे दोस्त अशफाक हुसैन के रूप में नज़र आएंगे जो एक एयर फोर्स में ऑफिसर है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, सोनम कपूर, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक के साथ अदिती शर्मा भी दिखाई देंगे।
अंकित ने बताया मैं बॉलीवुड में किसी की नकल नहीं करता। मेरे पिता जी हमेशा कहते हैं कि यदि बॉलीवुड में बने रहना है तो तुम्हें अपनी अलग छाप छोड़नी होगी। अंकित कहते हैं अगर मैं किसी की नकल करूंगा तो इससे मेरी खुद की पहचान खो जाएगी। हां अमिताभ बच्चन, पंकज कपूर और रितिक रोशन जैसे कलाकारों से मुझे काफी प्रेरणा मिली।
बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने आए अंकित कहते हैं कि आज यहां मेरा खुद की कोई पहचान नहीं है इसलिए मैंने संघर्ष करना शुरू किया और कई लोगों से मिला। इसी बीच पंकज जी से मेरी मुलाकात हुई। उन्हें अपनी फिल्म मौसम के लिए नए चेहरे की तालाश थी और मैं सौभाग्य से चुन लिया गया। हम आपको बता दें कि फिल्मों में काम करने से पहले अंकित रिएलिटी शो एमटीवी रोडिस 4 में भी नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











