मौसम दिल के बहुत करीब है : शाहिद कपूर

शाहिद बेहद खुश हैं और वह अपने पापा के बारे में कहते हैं कि पापा के साथ फिल्म तो बना ली और अब इच्छा है कि पापा के साथ एक्टिंग भी करूं| अभी मुझे पता नहीं कि मेरी यह इच्छा कब पूरी होगी| लेकिन कोशिश होगी कि पापा के साथ एक्टिंग में भी रूबरू हो जाऊं| शाहिद कहते हैं कि पापा सुपर हीरो हैं मेरे लिए| और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है| हमेशा सीखता रहूंगा भी|
इसलिए कोशिश यही कर रहा हूं कि मैं उनसे अभिनय के गुर भी सीखूं| उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म मौसम के दौरान यह महसूस किया कि पापा बहुत बारीकी से काम करते हैं| शाहिद ने कहा कि पापा के साथ काम करना इतना आसान नहीं था| चूंकि वह काफी अनुभवी हैं और मैं बच्चा हूं| मुझे डर भी लगता था| लेकिन कुछ दिनों के बाद उन्होंने मौसम के सेट का माहौल खुशनुमा बना दिया| शहिद ने कहा कि मौसम मेरे दिल के बहुत करीब है|


Click it and Unblock the Notifications