पर्दे पर सच्चे प्यार को दिखाने की कोशिश है मौसम

mausam
मौसम की एक्ट्रेस सोनम कपूर का कहना है कि आज हमारे जीवन से सच्चा प्यार कहीं खो गया है। इनका मानना है कि मौसम सिर्फ एक कोशिश है उस खोए हुए प्यार को दर्शकों के सामने लाने की। इतना ही नहीं सोनम तो यह भी मानती हैं कि इस फिल्म से लोग सच्चे प्यार को समझ सकते हैं।

सोनम खुद के अनुभव से कहती हैं कि मैं आज के समय की हूं लेकिन मेरे जैसे कई लोग हैं जो इस यह सोचते हैं कि आज कल रोमांटिक फिल्में क्यों नहीं बनती। शायद यही एक वजह है कि आज कल कोई सच्चे प्यार को नहीं समझ पाता।
सांवरिया से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली सोनम कपूर को आज बॉलीवुड में बतौर अदाकारा 4 साल हो चुके हैं। इस बीच सोनम ने कई फिल्में की लेकिन दर्शकों के दिल में नहीं उतर पायी।

सोनम का कहना है कि मुझे अभी काफी कुछ सिखना है इन चार सालों में मैंने बॉलीवुड के लोगों के साथ एक हैल्दी रिलेशन बनाए हैं। मैंने अपनी हर फिल्म से कुछ ना कुछ सिखा है और खुद में काफी बदलाव किये हैं।

मेरी आने वाली फिल्म मौसम में मैने एक कश्मीरी लड़की की भूमिका में नजर आउंगी जिसे एक पंजाबी लड़के, शाहिद कपूर से प्यार हो जाता है। लेकिन हमारे सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आती हैं कि हम ना चाहते हुए भी अलग हो जाते हैं। यह फिल्म 70 के दशक की पृष्ठभूमि को ध्यान में रख कर बनाई गयी है।

पंकज कपूर इस फिल्म के जरिए पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहें हैं यह फिल्म 16 सितंबर को देश के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X