मौसम पर छाये एयरफोर्स के काले बादल आज छंट सकते हैं!

इस फिल्म में शाहिद पहली बार फाइटर पायलट के रूप में नजर आएंगे। सेना ने साफतौर पर कह दिया है कि जब तक सीन्स में चेंजस नहीं आएंगे तब तक वह एनओसी भी नहीं देंगे। इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड ने भी इस फिल्म को देखने से मना कर दिया है उन का कहना है कि पहले सेना से एनओसी लाओं। लेकिन अब खुद सेंसर बोर्ड ने यह डिसाइड किया है कि वह फिल्म सेना के कुछ रिटायर्ड हो चुके अफसरों के एक पैनल के साथ देखेंगे। फिल्म के दृश्य का आखरी फैसला सेंसर बोर्ड का ही होगा।
फिल्म के निर्देशक पंकज कपूर ने कहा है कि इस फिल्म के दृश्यों को हटाया तो नहीं जा सकता लेकिन अब हर संभव प्रयास किये जा रहे है कुछ एडीटींग की जिससे सेना को आपत्ती भी ना हो और मौसम को वायुसेना की हामी मिल जाए। यह काम शुरू किया जा चुका है। हम आपको बता दे कि यह फिल्म 16 सितंबर को पर्दे पर आ जाएगी। आज इस फिल्म का फैसला हो सकता है कि मौसम का मौसम सुहाना होगा या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











