इंग्लिश फिल्म 'मैन्स वर्ल्ड' में मौली गांगुली
मौली गांगुली ने हाल ही में 'मैन्स वर्ल्ड" नामक इंग्लिश फिल्म साइन की है. 'मैन्स वल्र्ड" में यह दिखाया गया है कि छोटे शहरों में रहने वाले लोग यह सोचते हैं कि बड़े शहरों की जिंदगी बेहतर होती है, लेकिन इसी सोच के साथ जब वह बड़े शहरों में आते हैं तो उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है. बड़े शहरों की वास्तविकता से जब उनका सामना होता है तो वे कुंठित हो उठते हैं.
फिल्म के निर्देशक सौरव सेन गुप्ता हैं जो इसके पहले 'चाहत और नफरत", 'कभी-कभी" तथा 'रिश्ते" जैसे कई टैलीविजन शो कर चुके हैं. इस फिल्म में वह मॉडल से एक्टर बने विराफ पटेल के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.
मौली ने बताया कि मैं इस फिल्म में एक ऐसी बंगाली लड़की का रोल कर रही हूं, जो छोटे शहर से मुंबई आती है. फिल्म की कहानी अरुंधती सरकार नामक लड़की की है, जिसे पुरुषों की दुनिया में जीने के लिए तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष जनवरी में शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications