'सिकंदर' की रिलीज से पहले Salman Khan को आई भगवान राम की याद, दबंग खान के इस हरकत से रूठे मौलाना

Salman Khan Trolled: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लिमिटेड एडिशन वाली 'राम जन्मभूमि एडिशन' घड़ी पहनकर विवादों में घिर गए हैं। बरेलवी मौलवी और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक्टर की पसंद की निंदा करते हुए इसे "हराम" बताया है।
मौलवी ने सलमान खान की हरकत को कहा हराम
पीटीआई ने उनके हवाले से कहा, "मुझसे सलमान खान के बारे में शरीयत के फैसले के बारे में पूछा गया है। मैं आपको उनके द्वारा किए गए काम के बारे में शरीयत के फैसले के बारे में बताता हूं, कि वह राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई राम एडिशन घड़ी पहन रहे हैं। एक मुसलमान होने के नाते हाथ में ऐसी घड़ी पहनना गैरकानूनी और हराम है।"
पश्चाताप करने की कही बात
मौलवी ने एक्टर से ऐसे कामों से दूर रहने को कहा जो इस्लामी मान्यताओं के अलग हो सकते हैं। उन्होंने कहा- "सलमान खान भारत की एक फेमस हस्ती हैं। उनके लाखों फैंस हैं और वह एक मुसलमान भी हैं। ऐसी स्थिति में गैर-इस्लामी चीजें करना शरीयत के खिलाफ है। उन्हें ऐसी चीजों से बचना चाहिए और अपने किए गए गैर-इस्लामी कामों के लिए पश्चाताप करना चाहिए।"
सलमान खान ने पहनी राम जन्मभूमि वाली घड़ी
यह विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान ने 30 मार्च को रिलीज होने वाली अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन के लिए 27 मार्च को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। जहां फैंस ने उनके शानदार लुक की तारीफ की, वहीं फैंस ने उनकी कलाई पर नारंगी रंग के पट्टे वाली एक सोने की डायल वाली घड़ी देखी।
सलमान खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो राम जन्मभूमी की स्पेशल एडिशन वाली घड़ी पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। इस वीडियो में लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- 'मूवी हिट करने का एक नया तरीका', दूसरे यूजर ने लिखा- 'मूवी आ रही है इसलिए राम जी की भी याद आ रही बढ़िया है', तीसरे यूजर ने लिखा- 'अंधभक्तों की लहर अब सिकंदर देखेंगे'।


Click it and Unblock the Notifications