Matthew Perry - 'फ्रेंड्स' अभिनेता को किसने दी केटामाइन? 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार!

Matthew Perry Death- 28 अक्टूबर 2023 को जब 'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी की लाश बाथटब में मिली तो लोग चौंक गए थे। अचानक होने वाली इस मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था। ऐसा कहा जाका है कि उनका निधन केटामाइन के ओवरडोज के कारण हुई थी।
हालांकि इस केस को लेकर लगातार जांच चल रही थी और अब एक नया मामला इसको लेकर सामने आया है। इसमें अब हत्या का शक और मैथ्यू पेरी की मौत के महीनों बाद एक या दो नहीं बल्कि 5 लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं।
कहा जा रहा है कि इस गिरफ्तारी में एक एक्टर भी शामिल है। साथ ही में केटामाइन क्वीन के नाम से मशहूर जसवीन संघा को भी गिरफ्तार किया गया है। TMZ की खबर के मुताबिक इस मामले में एक डॉक्टर सहित कई गिरफ्तारियां की गई हैं और इसकी जांच की जा रही है, पता ये करना है कि आखिर उनको ये दवाएं किसने और क्यों दी थीं?
क्या बोले सूत्र
हालिया जानकारी सामने आई है और सूत्रों का कहना है कि, "कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तलाशी वारंट जारी किए हैं और कंप्यूटर, फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए हैं जिससे यह पता लगाया जा सके कि पेरी को केटामाइन किसने दिया था, जिसके कारण वह बेहोश हो गए थे और हॉट टब में डूब गए।" जैसे ही ये बातें पता चलीं लोग हैरान हैं और काफी ज्यादा दुखी हैं। मैथ्यू पेरी को 'फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है और वो पूरी दुनिया में काफी मशहूर हैं।
मौत से पहले चल रही थी थेरेपी
खबरें ये भी हैं कि अभिनेता मैथ्यू पेरी केटामाइन इन्फ्यूजन थेरेपी पर थे। लेकिन ये भी सामने आया है कि निधन के आसपास उनकी आखिरी थेरेपी होनी थी। लेकिन मामला तब अलग मोड़ ले लेता है जब पता चलता है कि मैथ्यू पेरी की मौत जब हुई तो उस समय वह डॉक्टर के द्वारा लिखी गई दवाएं नहीं ले रहे थे। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये केस किस करवट जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











