मटरु की बिजली को देखो मगर प्यार से

अगले साल 2013 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में एक है विशाल भारद्वाज की 'मटरु की बिजली का मंडोला'। इस फिल्म में पहली बार अनुष्का शर्मा और इमरान खान एक साथ नज़र आने वाले हैं और साथ ही कई सालों के बाद पकंज कपूर भी इस फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में नज़र आएंगे। अनुष्का शर्मा जहां एक ओर एक गांव की छोरी की तरह मटकती हुई दिखेंगी वहीं इमरान खान एक गांव के छोरे की तरह काफी मटरगश्ती करते दिखेंगे। पंकज कपूर हमेशा की तरह ही गंभीर होते हुए भी काफी सीरियस किरदार निभाते नज़र आएंगे।

जितना अलग और डिफरेंट इस फिल्म का नाम है बताया जा रहा है कि फिल्म भी इतनी ही अलग और बिंदास तरीके की होगी। फिल्म में इमरान खान के किरदार का नाम है मटरु, अनुष्का का नाम है बिजली और पंकज कपूर का नाम है मंडोला। हैरी मंडोला बिजली का पिता और एक करोड़पति बिजनेस मैन है। इमरान खान एक एलएलबी का छात्र है। फिल्म में इन तीन मुख्य किरदारों के अलावा एक भैंस भी है, गुलाबो। जो कि सिर्फ मंडोला को ही नज़र आती है। बाकी किसी को नहीं। मंडोला गुलाबो से अपनी हर मुश्किल और हर बात शेयर करता है।

Matru Ki Bijlee Ka Mandola

फिल्म में अनुष्का शर्मा और इमरान खान के बीच कुछ किसिंग सीन भी फिल्माए गये हैं। इन किसिंग सीन्स को लेकर इमरान खान काफी नर्वस भी थे इस बात को खुद इमरान खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा। इमरान ने कहा कि किसी भी ऐसे इंसान के साथ किंसिंग सीन करना जिसके लिए आपके मन में कोई फीलिंग ना हो या फिर जिसे आप ठीक से जानते तक ना हों बहुत ही मुश्किल और अजीब है। अनुश्का शर्मा की कमर पर इस फिल्म में एक टैटू भी बनाया गया है जिसपर लिखा है देखो मगर प्यार से। इस टैटू को लेकर भी कई सुर्खियां बनी हैं। फिल्हाल ये फिल्म एक ए सर्टिफिकेट फिल्म है लेकिन विशाल इसे यू सर्टिफिकेट दिलाने के लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं देखिये क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X