मटरू की बिजली का मनडोला- ट्विटर कमेंट्स
इमरान खान, अनुष्का शर्मा, पंकज कपूर, शबाना आजमी, आर्या बब्बर और नवनीत निशान जैसे जाने माने सितारों से सजी फिल्म मटरू की बिजली का मनडोला के गानों और तस्वीरों ने आजकल सब जगह धूम मचा रखी है। हर कोई इसी फिल्म की बात कर रहा है। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इससे पहले विशाल ने ओमकारा और इश्किया जैसी हिट और संजीदगी से भरी फिल्में दी हैं। विशाल की इस फिल्म से भी हर किसी को ऐसे ही जादू की अपेक्षा है।
फिल्म के मुख्य हीरो इमरान खान का मानना है कि फिल्म में पंकज कपूर जैसे बड़े और संजीदा किस्म के कलाकार के साथ काम करके उन्हें काफी अच्छा लगा। साथ ही इमरान ने कहा कि इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और उनके किसिंग सीन को शूट करने में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी। इस सीन को करने में उन्हें बहुत मुश्किल हुई थी। इमरान ने कहा कि स्क्रीन पर किसी ऐसे को किस करना जिसके साथ आप ठीक से जानते तक नहीं, बहुत ही कठिन है।
फिल्म को लेकर आपके क्या विचार हैं ये आप भी बता सकते हैं मटरू की बिजली का मनडोला की इन तस्वीरों को देखकर। मटरू की बिजली का मन तो डोल गया है लेकिन आपमें से कितनों का मनडोलता है इन तस्वीरों के देखकर ये देखने वाली बात होगी। ये फिल्म अगले साल 2012 में 11 जनवरी को रिलीज होगी। इमरान खान, पंकज कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा फिल्म की एक और खास बात सुर्खिया बना रही हैं और वो है गुलाबो का आइटम सॉंग। लेकिन विशाल का कहना है कि लोग इस आइटम सॉग को इतना महत्व ना दें क्योंकि फिल्म में इस सॉंग के अलावा भी कई गुलाबी बातें हैं। आइये दिखाते हैं ट्विटर पर लोग इस फिल्म को लेकर क्या सोच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications