विशाल के यूपी के आगे हरियाणा फेल
विशाल भारद्वाज की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मटरु की बिजली का मंडोला' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगी और फ्लॉप होने की कगार पर भी पहुचं गयी। फिल्म में ना तो लोगों को मटरु पसंद आया ना ही बिजली पसंद आया तो मन्डोला। लेकिन अफसोस मन्डोला का किरदार निभा रहे पंकज कपूर की फैन फोलोंइग इतनी ज्यादा नहीं कि वो अपने बल पर इस पूरी फिल्म को आगे ले जा पाएं। दूसरा मजबूत किरदार हैं शबाना आजमी लेकिन उनका किरदार भी इतना लंबा नहीं है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चलाया जा सके।
दूसरी तरफ अगर विशाल की इस फिल्म को उनकी कुछ साल पहले आई फिल्म ओमकारा से कंपेयर किया जाए तो पता चलता है कि विशाल ने मटरु की बिजली से अपने उसी एक्सपेरिमेंट को एक बार फिर से दोहराया लेकिन उनके हरियाणा के किरदार उनके यूपी के किरदारों के आगे फीके पड़ गये। ओमकारा में एकतरफ जहां लंगड़ा त्यागी ने अपने यूपी के टच से पूरी फिल्म की सफलता को अपने कंधों पर उठा लिया और दूसरी तरफ अजय देवगन ने अपने यूपी के गेटअप में और बोली से लोगों को काफी इंप्रेस कर दिया वहीं मटरु की बिजली का मन्डोला में इमरान खान भी पहली बार हिरयाणा के गांव के गेटअप में नज़र आए लेकिन वो किसी भी एंगल से ओमकारा के लंगड़ा त्यागी या फिर अजय देवगन की एक्टिंग को छू नहीं पाए।

मटरु की बिजली का मन्डोला में बिजली बनी अनुष्का शर्मा भी पहले कभी भी किसी गांव के गेटअप में नहीं दिखी थीं लेकिन अगर देखा जाए तो फिल्म में कहीं से भी अनुष्का शर्मा का किरदार गांव की लड़की से नहीं मिलता जुलता। फिल्म में अनुष्का का ड्रेसिंग सेंट और उनकी भाषा सबकुछ गांव की लड़कियों या फिर यूं कहें की हरियाणा की टिपिकल लड़कियों से काफी अलग है। दूसरी तरफ मन्डोला बने पकंज कपूर जरुर ठेठ हरियाणवीं किरदार में दिखे और जमे भी। उन्हें देखने के लिए ही लोग शायद सिनेमाहॉल में जाकर मटरु की बिजली को झेल पाएंगे। लेकिन मानना पडे़गा कि विशाल इस बार अपने एक्सपेरिमेंट में नाकामयाब हो गये।


Click it and Unblock the Notifications











