यमुना के पानी में डूबा वृंदावन, शहर का ऐसा हाल देख खुद ही नाव पर बैठ मदद करने निकले प्रेमानंद महाराज

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज को आज कौन नहीं जानता है। हर रोज प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए कई लोग वृंदावन जाते हैं। सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं। वहीं हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों के दिलों में प्रेमानंद महाराज के लिए इज्जत और भी ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल पूरे मथुरा और वृंदावन में जल सैलाब आ रखा है। पूरा ही शहर यमुना के पानी में डूबता नजर आ रहा है ऐसे में प्रेमानंद महाराज अपने आश्रम से निकल मदद के लिए सामने आते हैं।

बाढ़ का जायजा लेने पहुंचें प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज अपने शिष्यों के साथ मिलकर बाढ़ का जायजा लेने के लिए कुटिया से बाहर निकल के आए हैं। प्रेमानंद महाराज के साथ उनके कई शिष्य इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज ने यमुना के इस रौद्र रूप को देखते हुए कहा कि यह प्रभु की लीला है। इतना ही नहीं प्रेमानंद महाराज ने ऐसी स्थिति देखते हुए लोगों से कहा कि इसे ईश्वर का प्रकोप ना मानें। यह भी एक प्रकृति का हिस्सा है। प्रेमानंद महाराज ने लोगों से धैर्य रखने की बात कही है।

शहर भर में भरा पानी

आपको बता दें कि यमुना का पानी पूरे शहर भर में फैला है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। मंदिरों में भी यमुना का जल भरा नजर आ रहा है। वहीं बांके बिहारी मंदिर की बात करें तो VIP मार्ग पर भी चार से पांच फीट तक पानी भरा है। ऐसे हालात में पुलिस प्रशासन स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक हालात काबू में नहीं पाए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X