..................... Mastram movie collected 3 crore in 3 days - Hindi Filmibeat

मस्तराम देख दर्शक हुए मस्त, बॉक्स ऑफिस पर धमाल

सेक्स और पॉर्न कहानियों के काल्पनिक लेखक के जीवन पर आधारित फिल्म मस्तराम को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉंस मिल रहा है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म मस्तराम ने अपने साथ रिलीज हुई चार और फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया। हवा हवाई ने हालांकि सबसे आगे रहकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है लेकिन इसके बाद दूसरे नंबर पर मस्तराम रही। मस्तराम के ट्रेलर ने भी यू ट्यूब पर रिलीज होते ही काफी धूम मचाई। लाखों लोगों ने ट्रेलर देखा और उसे शेयर भी किया। फिल्म ने रिलीज होते ही पहेल ही दिन करीब 40 लाख की कमाई की और उसके बाद भी लगातार फिल्म का बिजनेस बढ़ता ही रहा।

निर्देशक अखिलेश जैसवाल की ये पहली फिल्म है और पहली ही फिल्म से अखिलेश को लोगों की तारीफें मिलनी शुरु हो गयी हैं। अभी तक मस्तराम ने शुक्रवार से लेकर रविवार तक तीन दिनों में तीन लाख की कमाई की है। अखिलेश जैसवाल ने इससे पहले अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की पटकथा लेखक के तौर पर भी काम किया है। मस्तराम फिल्म में कपिल दुबेसस राहुल बग्गा और अलीशा बेरी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

मस्तराम फिल्म करीब 75 लाख रुपये के बजट से बनी फिल्म थी और फिल्म में कोई बड़े कलाकार भी शामिल नहीं थे। इसके बावजूद फिल्म को मिल रही सफलता से बाकी नवोदित निर्माताओं और निर्देशकों को भी काफी उत्साह मिलेगा। मस्तराम फिल्म को लेकर हालांकि लोगो की ये भी राय है कि ये फिल्म परिवार के साथ देखने लायक नहीं है और बी ग्रेड फिल्म की श्रेणी में आती है। लेकिन मस्तराम के निर्देशक अखिलेश का कहना है कि उन्होंने बहुत ही कोशिश करके फिल्म के सभी इंटिमेट सीन्स को बी ग्रेड के लेवल तक जाने से रोका है।

देखें बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचाती मस्तराम की झलक

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/LBBgv0N3Vck?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X