..................... Master Bittu aka Vishal Desai 40 years transformation child artist Master Bittu now vs then - Hindi Filmibeat

हीरो या विलेन नहीं इस बच्चे के लिए थिएटर मे लगती थी भीड़, 40 साल बाद भी है उतने ही क्यूट

Master Bittu Aka Vishal Desai

Master Bittu Aka Vishal Desai: क्या आपको याद है 70 और 80 के दशक की फिल्मों का वो प्यारा सा बच्चा? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं मास्टर बिट्टू की, जो अक्सर अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के बचपन का किरदार निभाते थे. लोग उनकी क्यूटनेस के इतने दीवाने थे कि सिर्फ उन्हें देखने के लिए भी थिएटर चले जाते थे. 40 साल बाद भी उनकी तस्वीरें देखकर लगता है कि जैसे समय उन पर रुका ही नहीं हो।

मास्टर बिट्टू का असली नाम विशाल देसाई है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल इतनी बार निभाया कि लोग उन्हें आज भी अमिताभ से जोड़कर देखते हैं. उन्होंने धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया. याराना, चुपके चुपके, अनोखा बंधन और अपनापन जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनके रोल को बहुत पसंद किया गया था। उस दौर में लगभग हर दूसरी फिल्म में वह दिख ही जाते थे, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू रही थी।

एक्टिंग छोड़कर बने फिल्म मेकर

मास्टर बिट्टू ने बतौर बाल कलाकार खूब नाम और पैसा कमाया, लेकिन जब उन्हें बच्चों वाले रोल मिलने बंद हो गए, तो उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली. विशाल देसाई ने एक्टिंग को छोड़ फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया।

बड़े होकर, उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और कई सीरियल डायरेक्ट किए. यह दिखाता है कि कैसे एक छोटे से बाल कलाकार ने बड़े होकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई. तो अगली बार जब आप कोई टीवी सीरियल देखें, तो हो सकता है उसके पीछे उसी प्यारे से मास्टर बिट्टू का दिमाग हो।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X