..................... Mastan just a reference in Once Upon A Time: Ajay | वंस अपॉन...में सिर्फ मस्तान का नाम है जीवनी नहीं : अजय देवगन - Hindi Filmibeat

वंस अपॉन...में सिर्फ मस्तान का नाम है जीवनी नहीं : अजय देवगन

ajay-devgan
वंस ऑपान.....में सिर्फ मस्तान का नाम है जीवनी नहीं, ये कहना है अभिनेता अजय देवगन का। जिन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई" के बारे में बताया कि यह फिल्म किसी व्यक्ति विशेष के जीवन से प्रभावित नहीं, बल्कि पूरी तरह से काल्पनिक है। कथित तस्कर हाजी मस्तान की जिंदगी पर आधारित होने का दावा किए जाने के कारण बालाजी टेलीफिल्म प्रोडक्शन की इस फिल्म को कानूनी पचड़ों का सामना करना पड़ा रहा है।

हालांकि, निर्माता द्वारा यह उद्घोषणा जारी करने के आश्वासन के बाद कि यह फिल्म दिवंगत मस्तान पर आधारित नहीं है, बंबई हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इसके रिलीज होने का रास्ता खोल दिया है।

देखें : वंस ऑपन की तस्वीरे.........

देवगन ने बताया कि 1970 के दशक में महानगर में सक्रिय रहने वाले मस्तान फिल्म में एक संदर्भ बिन्दु हैं। यह फिल्म उनके जीवन पर आधारित नहीं है। फिल्म में डॉन सुल्तान मिर्जा की भूमिका निभाने वाले अजय ने बताया कि फिल्म की तैयारी के लिए वे तीन दशक पीछे चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X