..................... वरुण धवन की कुली नंबर 1 के सेट पर हुआ हादसा | Massive Fire Breaks Out at Varun Dhawan's Coolie No 1 Film Sets - Hindi Filmibeat

वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' के सेट पर लगी आग, रिपोर्ट

वरूण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर वन' की शूटिंग मुंबई के फिल्मीस्तान स्टूडियो में हो रही है। बुधवार की रात 1 बजे फिल्म की सेट पर आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में भयंकर रूप ले लिया। आग लगने के समय वहां 15 कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस और फायर स्टेशन को दी। जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

फायरमैन के पहुंचते ही फिल्म के सेट पर लगी आग पर काबू पा लिया गया। अचानक हुई इस दुर्घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें, इस फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि प्रोड्यूसर हैं वासु भगनानी और जैकी भगनानी। इस फिल्म के जरीए डेविड धवन और वासु भगनानी 25 सालों के बाद जुड़ रहे हैं।

Coolie No 1

1997 में गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर कुली नंबर 1 ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म को अपने कॉमेडी और गानों की वजह से काफी पसंद किया गया था। वहीं, गोविंदा- डेविड धवन की जोड़ी तो लाजवाब थी ही। देखना दिलचस्प होगा कि वरुण और सारा की जोड़ी दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।

फिल्म को रीमेक करने की बात पर डेविड धवन ने कहा- मैंने ओरिजनल को दोबारा देखने के बाद रीमेक स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया। 6 महीने सोचने के बाद मैंने फाइनल किया कि मुझे ये रीमेक बनाना चाहिए। यह एक तरह से नई फिल्म होगी। मैंने इसकी पटकथा पर पहली फिल्म की लेखिका रूमी जाफरी के साथ और संवाद पर फरहाद सामजी के साथ लगभग एक साल तक काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X