Breaking - ऐश्वर्या राय की बिल्डिंग में लगी आग..अभिषेक के साथ पहुंची मां से मिलने
ऐश्वर्या राय के फैन्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल ऐश्वर्या राय जिस बिल्डिंग में रहा करती थीं उसमें आग लग गई है। उस बिल्डिंग में 12वें फ्लोर पर अब ऐश्वर्या राय की मम्मी रहती हैं। इसी बिल्डिंग में दसवें फ्लोर पर सचिन तेंदुलकर के ससुराल वाले भी रहते हैं।
अगर बिल्डिंग के 13वें मंजिल पर लगी लेकिन किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है ।आग की खबर सुनते ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन उनसे मिलने पहुंचे।

यह बिल्डिंग ब्रांद्रा वेस्ट में है जहां ज्यादातर वीआईपी लोग रहते हैं। ऐश्वर्या राय भी शादी से पहले इसी बिल्डिंग में रहा करती थी लेकिन शादी के बाद वो बच्चन परिवार के प्रतीक्षा बंगले में अभिषेक बच्चन के साथ रहती हैं और यह बिल्डिंग उन्होंने अपने पैरेंट्स को गिफ्ट की थी।
इसी बिल्डिंग में ऐड गुरू प्रहलाद कक्कड़ भी रहते हैं। बिल्डिंग कुल मिलाकर 16 फ्लोर तक की है। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।


Click it and Unblock the Notifications











