Masaba Masaba Trailer- नीना गुप्ता की बेटी मसाबा की जिंदगी पर फिल्म- धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में बधाई हो और शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी फिल्मों में काफी दमदार काम किया था लेकिन अब उनकी बेटी मसाबा गुप्ता काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं। इस समय मसाबा की जिंदगी पर आधारित शो जिसमें मसाबा भी हैं.. उसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। बता दें कि इस फिल्म का नाम मसाबा मसाबा है जिसमें नीना गुप्ता भी नजर आ रही हैं। लेकिन फिल्म की लीड रोल की बात करें तो पूरा काम मसाबा और नीना गुप्ता ने ही किया है।
ये फिल्म इसलिए और ज्यादा खास है क्योंकि ये मसाबा की पहली फिल्म है और इससे वो डेब्यू करने जा रही हैँ। मसाबा एक फैशन डिजायनर हैं और इसमें वो इसी काम को करती हुई नजर आ रही हैं।

इसके अलावा नीना गुप्ता भी हमेशा की तरह इस ट्रेलर में काफी अच्छी लग रही हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगी जिसके लिए नीना के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस ट्रेलर की बात करें तो फैशन डिजायनर मसाबा अपने में मस्त है लेकिन उसका रिश्ता उसकी यानि मां नीना गुप्ता के साथ थोड़ा सा कॉम्प्लीकेटेड है।
इस फिल्म के ट्रेलर में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और फिल्ममेकर फराह खान नजर आईं हैं। फिलहाल ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए..


Click it and Unblock the Notifications