Wedding Photos: तलाक के बाद मसाबा गुप्ता ने आज सुबह गुपचुप रचाई दूसरी शादी, इस एक्टर को बनाया दूल्हा

Masaba Gupta Satyadeep Misra Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की लाडली बेटी मसाबा गुप्ता ने एक बार फिर से शादी रचा ली है। आज सुबह ही मसाबा गुप्ता ने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी रचाई है। शादी की ये गुड न्यूज़ मसाबा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। मसाबा और सत्यदीप मिश्रा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए हर किसी को सरप्राइज दे दिया है।
मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ जिंदगी का नया सफर शुरू कर दिया है। मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने एक जैसा पोस्ट करते हुए अपनी शादी की 2 खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मसाबा ने लिखा, "आज सुबह मैंने अपने प्यार के साथ शादी कर ली है। ये कई जन्मों का प्यार, शांति, स्थिरता और सबसे महत्वपूर्ण हंसी है। और मुझे कैप्शन चुनने देने के लिए धन्यवाद - यह बहुत अच्छा होने वाला है!"
मसाबा के ये तस्वीरें शेयर करते ही कमेंट सेक्शन में बधाईयां और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया है। आयुष्मान खुराना, अनन्या पांजे, साक्षी सिंह धोनी, मीरा कपूर, सोहा अली खान से लेकर मलाइका अरोड़ा तक तमाम सेलेब्स और फैंस इस कपल को बधाईयां दे रहे हैं।
इसके साथ ही नेटिजंस मसाबा और सत्यदीप की शादी की और भी तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं।इसके साथ ही मसाबा के लुक की बात करें तो ये हसीना अपनी शादी में लाइट पिंक जोड़े और हैवी गहनों में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रहे रही हैं। वहीं सत्यदीप इंडो वेस्टर्स लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं। गले के साथ साथ मसाबा ने हाथों में हथफूल कैरी किए हैं जिनपर हर किसी की नजरे ठहर रही हैं।
जहां एक तस्वीर में ये कपल पोज देते दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी तस्वीर में मसाबा और सत्यदीप एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। बता दें कि काफी समय से दोनों के रिलेशन की चर्चाएं थीं. हालांकि शादी करके इस कपल ने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में मसाबा ने मधु मेंटेना को तलाक दिया था.


Click it and Unblock the Notifications












