मसाबा गुप्ता ने बेटी के जन्म के तीन महीने बाद किया नाम का खुलासा, इस देवी के नाम पर किया नामकरण

Masaba Gupta Revealed her daughter name: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता एक जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं। मसाबा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं।
बता दें कि मसाबा ने साल 2015 में निर्माता मधु मंटेना से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और साल 2018 में दोनों ने तलाक का ऐलान किया और फिर साल 2019 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद मसाबा ने 27 जनवरी साल 2023 को सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। दोनों की शादी में केवल परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।
मसाबा ने 11 अक्टूबर साल 2024 में बेटी को जन्म दिया था। वहीं बेटी के जन्म के तीन महीने बाद मसाबा ने बेटी के साथ एक खूबसूरत झलकी शेयर की है। इसी के साथ ही मसाबा ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी किया है। खूबसूरत तस्वीर शेयर करने के साथ ही मसाबा कैप्शन में लिखती हैं- 'मेरी मातारा (मां-तारा-Marara) के साथ 3 महीने पूरे हुए।'
इसके बाद मसाबा बेटी के नाम को समझाते हुए कहती हैं- 'यह नाम हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक है। जो उनकी शक्ति और ज्ञान का जश्न मनाती है। यह हमारी आंखों का तारा है।'
यूजर्स ने यूं किए कमेंट
मसाबा की इस पोस्ट पर फैन्स और सितारों की जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जी हां, आथिया शेट्टी हार्ट इमोजी बनाकर तस्वीर की तारीफ की है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह एक दम यूनीक नाम है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पश्चिम बंगाल में इन देवी की खास पूजा होती है यह शक्ति पीठ में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications











