Masaba Gupta के घर गूंजी किलकारी, सत्यदीप मिश्रा ने पोस्ट कर दी बेबी की पहली तस्वीर!

Masaba Gupta Blessed with a Baby Girl- नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजायनर मसाबा गुप्ता और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के घर में आज एक खुशी आई है। जी हां, मसाबा गुप्ता मां बन चुकी हैं और उन्होने एक बेटी को जन्म दिया है।
इस बात का ऐलान उन्होने अपने पति के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर किया है और एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में उन्होने अपनी नवजात बेटी के पैर की तस्वीर क्लिक करके साझा की है।
मसाबा के पति सत्यदीप ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, "हमारी बहुत खास छोटी लड़की एक बहुत ही खास दिन पर आई। 11.10.2024. मसाबा और सत्यदीप।" जैसे ही तस्वीर सामने आई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।
इसके अलावा खुलासा किया गया है कि जब मसाबा डिलिवरी रूम में थी तब द बीटल्स का 'हियर कम्स द सन' सॉन्ग बज रहा था।
नानी बन गईं नीना गुप्ता
अभिनेत्री नीना गुप्ता को लेकर भी चर्चा है और वो नानी बन गई हैँ। हालांकि उनकी तरफ से अभी किसी तरह का कोई पोस्ट सामने नहीं आया है लेकिन लोग उनको बधाई दे रहे हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर कमेंट्स करते हुए मसाबा को बेटी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और बेबी की एक झलक के लिए इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान मसाबा को कुछ सितारों ने भी मां बनने की बधाई दी है। आप भी देखिए ये तस्वीर जो कि वायरल हो रही है..


Click it and Unblock the Notifications











