Masaba Gupta Baby Shower: मसाबा के बेबी शावर में पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे, फंक्शन में जश्न मनाती दिखीं नानी

Masaba Gupta Baby Shower

Masaba Gupta Baby Shower: पॉपुलर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता मां बनने जा रही हैं। नीना गुप्ता की इकलौती बेटी मसाबा गुप्ता ने 18 अप्रैल साल 2024 को अपने इंस्टा हैंडल पर अनोखे अंदाज से प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। मसाबा की इस खबर को सुन कई लोगों ने उन्हें बधाई दी थी। वहीं अब बीते दिन 25 अगस्त को मसाबा की गोद भराई की रस्म की गई थी। बेबी शावर के मौके पर तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस फंक्शन का हिस्सा बनी थीं, लेकिन होने वाली नानी ने तो इस फंक्शन में चार चांद लगा दिए थे।

बेबी शावर में शामिल हुए सितारे
बता दें कि मसाबा की गोद भराई की रस्म में सोनम कपूर, रिया कपूर, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान समेत तमाम सितारे पार्टी में जश्न मनाते नजर आए। इस खास फंक्शन के लिए खास थीम भी रखी गई थी। बॉलीवुड सितारे भी इसी थीम को फॉलो करते दिख रहे हैं।

सोनी राजदान ने दी बधाई
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने हाल ही में मसाबा के लिए एक खास पोस्ट किया है। सोनी राजदान ने फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की हैं साथ ही में वह कैप्शन में लिखती हैं- जब आप दुनिया के सबसे प्यारे लोगों के साथ होते हैं। तब किसी फिल्टर की जरूरत नहीं होती है। इसके आगे वह लिखती हैं - मसाबा और सत्यदीप माता पिता बनने जा रहे हैं। उन्हें उनके इस खूबसूरत सफर के लिए शुभकामनाएं। वहीं सोनम कपूर ने भी इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर बहन रिया और मसाबा के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

शादी को हुआ एक साल
आपको बता दें कि मसाबा गुप्ता सत्यदीप मिश्रा की दूसरी पत्नी हैं। वहीं मसाबा की भी यह दूसरी शादी है। पिछले साल 27 जनवरी को दोनों ने शादी की थी। दोनों की शादी में केवल खास मेहमान और दोस्तों को ही न्योता दिया गया था। वहीं अब शादी के एक साल बाद कपल बच्चे का वेलकम करने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X