बधाई हो! 64 की उम्र ने नीना गुप्ता ने रियल लाइफ में शेयर की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़, बोलीं- हमारे बच्चों का

Satyadeep Misra Masaba Gupta

Neena Gupta Daughter Masaba Gupta Pregnant: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता अब जल्द ही नानी बनने वाली हैं। जी हां, हाल ही में नीना गुप्ता की बेटी और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने अपने पति-एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने अपने फैंस को ये गुड न्यूज भी दी है कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

जी हां, मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा का ये फैंस तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको फैंस भी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर दोनों को पैरेंट्स बनने की बधाई भी दे रहे हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर में जो पोस्ट शेयर किया है उसमें कुछ फोटो शेयर की गई हैं, जिसमें से पहले फोटो में एक प्रेग्नेंट महिला और फूल वाले इमोजी शेयर किए हैं। दूसरी फोटो में दोनों और इमोजी शेयर किए गए हैं, जिसमें एक हसबैंड है और एक वाइफ।

शेयर की गई तीसरी फोटो में मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा, 'दूसरी न्यूज में दो छोटे पैर हमारी ओर आ रहे हैं! कृपया प्यार, आशीर्वाद और केले के चिप्स भेजें #babyonboard #mom&dad'। दोनों के इस पोस्ट को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर दोनों को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही नीना गुप्ता ने भी बेटी और दामाद की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारे बच्चों का बच्चा आने वाला है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है।"

नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने लंबे समय तक एक्टर सत्यदीप मिश्रा को डेट करने के बाद पिछले साल 27 जनवरी को शादी कर ली थी और दोनों इस साल माता-पिता बनने जा रहे हैं। बता दें, ये दोनों की दूसरी शादी है। मसाबा ने पहले प्रोड्यूसर मधु मंटेना के साथ पहली शादी की थी तो, वहीं सत्यदीप ने एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ पहली शादी की थी। दोनों का ही तलाक हो चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: satyadeep misra masaba gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X