मसान फेम श्वेता त्रिपाठी, रैपर स्लोचीता उर्फ चैतन्य शर्मा से जून में रचाएंगी शादी
फिल्म मसान में सबके सामने अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली श्वेता त्रिपाठी ने फिल्म के बाद से ही लोगों के दिलों में घर बना लिया था। बता दें कि फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी और लोगों के द्वारा काफी पसंद भी की गई। श्वेता को लेकर एक खबर आ रही है कि वो इस साल जून में अभिनेता और रैपर चैतन्य शर्मा से शादी करने वाली है।
जी हां आपको बता दें कि श्वेता आजकल इस बात को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। चैतन्य की बात करें तो वो एक अभिनेता और रैपर है और रैप जगत में लोग उनको स्लोचीता के नाम से जानते है।
खबरों की माने तो स्लोचीता और श्वेता एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे है और दोनों की मुलाकात फ्लाइट में हुई थी। ये दोनो जब फ्लाइट में मिले तो एक दूसरे से प्यार हो गया था। उसके बाद से ही एक दूसरे को डेट कर रहे है। बता दे कि इन दोनो की शादी के चर्चे है और इसकी तारीख 29 जून बताई जा रही है।

बता दे कि इस रिश्ते ने एक बात और साफ कर दी है प्यार में उम्र का कोई काम नहीं होता है और प्यार किसी से भी हो सकता है। बता दे कि श्वेता त्रिपाठी की उम्र लगभग 32 साल है तो स्लोचीता की उम्र उनसे 5 साल कम है।
अपने के बड़ी लड़की से शादी की बात पर आप हैरान मत हों क्योंकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इस बारे में बात करते हुए श्वेता ने बताया कि वो मुंबई से दिल्ली परफॉर्म करने जा रही थी और फ्लाइट में बैठी हुई थी इनके बगल वाली सीट पर स्लोचीता बैठे हुए थे और दोनो में बातें भी होना शुरु हो गई थी।
श्वेता बताती है कि शाम 5 बजे की फ्लाइट थी और हम दोनो लगातार बातें कर रहे थे। श्वेता बताती है कि उनको प्रपोज किया था कुक्कू हॉल में जहां उनको ये कहकर बुलाया गया था कि एक प्ले जिसको देखने उनको आना है।
इसके बाद श्वेता वहां पर पहुंची और देखा कि वो प्ले पूरा वैसा ही था जैसा हम लोग एक दूसरे से मिला था और बाद में पता चला की वो प्रपोजल का एक हिस्सा था। चैतन्य उनको स्टेज पर ही प्रपोज करना चाहता था।
वहां उसने कहा कि उसने जमीन से 3600 फीट ऊपर अपना दिल उनको दे दिया था। बता दें कि स्लोचीता भी काफी अच्छे रैपर है।
अभी हाल ही मे आपने फिल्म हाईजैक में उनका गाना कृपया ध्यान जरूर सुना होगा। बता दें कि ये दोनो इस जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications