राउडी राठौर में अक्षय के लिए आयटम नंबर करेंगी मरियम
फिल्म एजेंट विनोद ने तो बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा लेकिन इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली ईरानी सुंदरी मरियम जकारिया की दुकान लग रहा है चल गयी है तभी तो उन्हें एजेंट विनोद के तुरंत बाद फिल्म 'राउडी राठौर' मिल गयी। यह वो ही फिल्म है जिससे अभिनेता अक्षय कुमार एक्शन में वापसी कर रहे हैं।
फिल्म एजेंट विनोद में मरियम जकारिया ने करीना के साथ आयटम मुजरा किया है जिसमें वो काफी पसंद की गयीं हैं इसलिए उन्हें तुरंत अक्षय की फिल्म राउडी राठौर मिल गयी वो भी आयटम नंबर के लिए।
इस फिल्म को प्रभु देवा निर्देशित करने वाले हैं। मरियम ने खुद कहा कि वो 'राउडी राठौर' फिल्म में आइटम गीत कर रही हैं। इस गीत में वो भारतीय वेशभूषा में नजर आयेंगी। 'राउडी राठौर' फिल्म तेलगू फिल्म 'विक्रमाराकुडु' की रिमेक है और इसके निर्माता संजय लीला भंसाली हैं। फिल्म से केवल मरियम को ही नहीं बल्कि अक्षय को भी काफी उम्मीदें हैं क्योंकि पिछले लंबे अरसे से उन्होंने सफलता का स्वाद नहीं चखा है।


Click it and Unblock the Notifications












