टीचर्स डे पर मैरीकॉम के 6 Lessons!
प्रियंका चोपड़ा की मैरीकॉम आज थियेटर में लग चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले ही लोग फिल्म को हिट करार दे रहे थे और फिल्म की रिलीज के बाद तो लोग और भी ज्यादा निश्चिंत हो गये हैं कि मैरीकॉम बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। मैरीकॉम में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय बहुत ही बेहतरीन है। मैरीकॉम अपने जोश और जुनून से आपके दिलों में कुछ कर गुजरने का जज्बा भर देगी तो वहीं मैरीकॉम का मां बनने के बाद अपने बच्चों के लिए प्यार आपको एक लड़की के अंदर के प्यार और ममता के जज्बे से रुबरु कराएगा।
मैरीकॉम फिल्म 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस पर रिलीज हुई है, तो जाहिर सी बात है कि कुछ तो शिक्षाएं मैरीकॉम फिल्म में दी गयी होंगी। हालांकि फिल्म एक ऐसी महिला के जीवन पर आधारित है जिसका पूरा जीवन ही एक सीख है। लेकिन कुछ खास शिक्षाएं हैं जो कि मैरीकॉम में साफ तौर पर दी गयी हैं। प्रियंका चोपडा़ ने जिस तरह से अपना खून-पसीना एक करके मैरीकॉम को पूरा किया है वो फिल्म में साफ साफ नज़र आ रहा है।
आइये जानते हैं मैरीकॉम से मिलने वाली वो खास शिक्षाएं जो कि आपको भी काफी कुछ सिखा देगी।


Click it and Unblock the Notifications