भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज होने आ रही है मैरीकॉम, फैंस उत्साहित
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरीकॉम को लेकर लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ती ही जा रही है। लोग फिल्म देखने के लिए इतने उत्साहित है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लगातार फिल्म को लेकर पॉजिटिव कमेंट्स किये जा रहे हैं। फिल्हाल मैरीकॉम के महाराष्ट्र और यूपी के बाद अब असम में भी टैक्स फ्री हो जाने की खबर है जिसकी वजह से लोग और भी ज्यादा खुश हैं कि अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की फिल्म अब कम पैसों में और अपने पूरे परिवार के साथ देख सकेंगे।
मैरीकॉम फिल्म भारत की जानी मानी गोल्ड मेडलिस्ट महिला बॉक्सर मैरीकॉम की जिदंगी पर आधारित है। फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जान तक खतरे में डाली, काफी चोटें खाईं लेकिन हार नहीं मानी। मैरीकॉम में आप एक एक्टर प्रियंका चोपड़ा को नहीं बल्कि एक बॉक्सर मैरीकॉम को ही देखेंगे। क्योंकि प्रियंका ने फिल्म में एक्टिंग नहीं की है बल्कि उन्होंने मैरीकॉम की जिंदगी को जिया है।
फिल्म को लेकर लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी अच्छी अच्छी बातें शेयर की हैं तो आइये जानते हैं पूरा देश कितना उत्साहित है मैरीकॉम को लेकर-


Click it and Unblock the Notifications