मैरीकॉम बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- फर्स्ट वीकेंड अच्छी पकड़
प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म मैरीकॉम ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बानाए रखते हुए पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की है। हालांकि ये आंकड़े बहुत बेहतरीन नहीं हैं और ना ही इनके अनुसार मेरीकॉम साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है लेकिन महिला प्रधान फिल्म होने के नाते मेरीकॉम ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में फिल्म का कलेक्शन और तेजी से बढ़ेगा।
मेरीकॉम ने पहले सप्ताहांत तक करीब 27.50 करोड़ की कमाई कर ली है। यूपी, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में मेरीकॉम की सबसे ज्यादा कमाई हो रही है। पहले ही दिन फिल्म ने करीब 7.5 करोड़ की कमाई की। हालांकि इस साल अभी तक किक, सिंघम रिटर्न्स जैसी फिल्मों ने कमाई के मामले में बाकी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ रखा है लेकिन प्रियंका चोपड़ा की मेरीकॉम व रानी मुखर्जी की मर्दानी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं व फिल्म को लोगों के पॉजिटिव रिस्पॉंस भी मिल रहे हैं।
मेरीकॉम, मर्दानी और उससे पहले क्वीन, हाइवे जैसी फिल्मों ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके रहकर ये तो साबित कर दिया है कि भले ही हमारा बॉलीवुड मेल ओरियेंटेड हो लेकिन इसके बावजूद कुछ अभिनेत्रियां हैं जो कि अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को चला सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, कंगना रनौत जैसी अनुभवी व बेहतरीन अदाकाराओं से प्रेरणा लेकर आने वाले समय में और भी महिला प्रधान व महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आधारित फिल्में बनाने व करने के लिए लोगों को प्रेरणा मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications
