मेरी कॉम डिजायनर ईशा की ड्रग्स ओवरडोज से मौत!
बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों के अक्सर ड्रग्स से जुड़ने की खबरें सुर्खियों में आती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि मुंबई की जानी मानी डिजायनर ईशा मंत्री को गोवा के एक ईवेंट के दौरान संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया है। ईशा मंत्री ने साल 2014 में रिलीज हुई प्रियंका चोपडा़ की फिल्म मेरी कॉम के लिए काम किया था। ईशा और उसकी बहन सोमवार को गोवा के कंडोलिम में होने वाले ईलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूसिक में भाग लेने पहुंचे थे।
इस ईवेंट के दौरान जो कि मंगलवार को खत्म होने वाला था ईशा चक्कर खाकर गिर पड़ीं जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। ईशा को कई उल्टियां भी हुईं और अस्पताल पहुंचने तक वो अपनी जान गंवा बैठीं। ईशा के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार ईशा ने ड्रग्स की ओवरडोज ली थी जिसके चलते उनकी जान गयी।
ईशा ने मुंबई स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलोजी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था और उसके बाद कई फिल्मों के लिए काम किया। प्रिंयका चोपडा़ की मेरी कॉम में उनके काम को काफी सराहा गया जिसके चलते वो काफी मशहूर हो गयीं।
28 वर्षीय ईशा के ड्रग्स के चलते मरने की खबर को लेकर कई राजनीतिक पार्टियां भी सामने आ रही हैं। सभी इस केस की पूरी तरह से जांच चाहती हैं ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Click it and Unblock the Notifications












