Box Office Report: प्रियंका की 'मैरिकॉम' को मिली अच्छी ओपनिंग
जैसा कि उम्मीद थी वैसे ही हुआ.. शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरिकॉम को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके हिसाब से मार्निंग शो और दिन के शो में 30-35 प्रतिशत से ज्यादा बुकिंग की उम्मीद थी जो कि उम्मीद के मुताबिक ही खरी उतरी। आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मैरिकॉम' पूरे देश के 3000 सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
प्रियंका की 'मैरिकॉम' को मिली अच्छी ओपनिंग
फिल्म महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गई है। वैसे फिल्म समीक्षकों की नजर में फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी क्योंकि वीकेंड कलेक्शन ही उसकी हिट और फ्लॉप का निर्धारण करेंगे।
Review: फिल्म मैरिकॉम
मालूम हो कि उमंग कुमार निर्देशित और संजय लीला भंसाली निर्मित फिल्म 'मैरिकॉम' में प्रियंका चोपड़ा और दर्शन कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म देश की रीयल हिरोईन ओलंपिक विजेता मैरिकॉम पर आधारित है। फिल्म को समीक्षकों और आलोचकों ने भी सराहा है फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने भी काफी मेहनत की है, हालांकि शुरूआती आंकड़ों में तो लोगों को फिल्म और फिल्म में प्रियंका का काम पसंद आ रहा है।
आईये डालते हैं कि एक नजर कि मैरिकॉम के बारे में समीक्षकों ने क्या कहा..


Click it and Unblock the Notifications











