शादी... की यूएसपी है मैरड फरहान और विवाहित विद्या
फिल्म के बारे में फरहान ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं इस फिल्म के जरिये लोगों को हंसाने की कोशिश करूंगा तो वहीं फिल्म के निर्देशक साकेत चौधरी ने कहा कि मेरी फिल्म की यूएसपी फरहान और विद्या का रीयल लाइफ में शादी-शुदा होना है। दोनों ही शादी के रिश्ते और उसकी गहराई को समझते हैं इसलिए दोनों ने मेरी फिल्म के किरदारों को बखूबी अंजाम दिया है। मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने दो मंझे हुए कलाकारों को निर्देशित किया है, उम्मीद करता हूं कि लोग मेरी फिल्म को जरूर पसंद करेंगे।
आपको बता दें कि मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर औऱ लेखिका हनी ईरानी के लाडले बेटे फरहान अख्तर 14 वर्षो से हेयर स्टाइलिस्ट अधूना संग विवाह की डोर से बंधे हुए हैं। उनको शाक्या और अकीरा नामक दो बच्चे हैं।
जबकि विद्या बालन ने यूटीवी मोशन के हेड सिद्धार्थ राय कपूर के साथ दिसंबर 2012 में शादी रचायी थी। वह सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं। फिल्म के बारे में विद्या ने भी कहा है कि शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी में चेंज होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह अपने आप को ही चेंज कर ले और मन से दुखी रहें। शादी एक भरोसा है जिसकी वजह से महिलाओं के अंदर शक्ति आनी चाहिए ना कि उनका मनोबल टूटना चाहिए।
तो वहीं फरहान ने कहा कि वास्तव में जब तक आप जीवनसाथी के गुण को ध्यान में रखते हैं तब तक विवाह का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। आप अपने पार्टनर में कमी निकालना छोड़ दो देखिये आप बहुत खुश रहोगे। शादी के साइड इफेक्टस 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।
खुश रहना है तो बीवी में कमी निकालना छोड़ दो: फरहान अख्तर


Click it and Unblock the Notifications












