..................... Married Nana Patekar fell in love with Manisha Koirala, why did the relationship break? - Hindi Filmibeat

शादीशुदा नाना पाटेकर को हो गया था मनीषा कोईराला से प्यार, किसने की बेवफाई, क्यों टूटा रिश्ता?

Nana Patekar Manisha Koirala Love Story: कुछ प्रेम कहानियां सिर्फ यादें बनकर रह जाती हैं और उनको कोई नाम नहीं मिल पाता है। ऐसी एक प्रेम कहानी 90 के दशक में शुरु हुई थी जो कि नाना पाटेकर और मनीषा कोईराला की थी।

Nana Patekar Manisha Koirala

बता दें कि फिल्म अग्निसाक्षी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच रिश्ता शुरु हुआ था। कहा जाता है कि मनीषा कोईराला और नाना पाटेकर एक दूसरे के काफी करीब थे और कहा जा रहा कि वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन नाना पाटेकर उस वक्त शादीशुदा थे। इससे पहले की ये मामला कुछ आगे बढ़ता सब खत्म हो गया।

शादीशुदा थे नाना

मनीषा कोईराला ने अग्निसाक्षी के बाद फिल्म खामोशी में एक साथ काम किया था। नाना पाटेकर शादीशुदा तो थे लेकिन अपनी पत्नी से अलग रहते थे। उन्होने 1978 में नीलकांती नाम की महिला के साथ शादी की थी लेकिन दोनों विचार एक दूसरे से नहीं मिलते। उनके बच्चे थे लेकिन वो अलग ही रहते थे। इस दौरान मनीषा के साथ उनका प्यार परवान चढ़ रहा था। लेकिन बाद में दोनों की खबरें आने लगीं कि सब कुछ सही नहीं है।

कहा जाता है कि नाना पाटेकर मनीषा को लेकर काफी पजेसिव थे और वो नहीं चाहते थे कि मनीषा रिवीलिंग कपड़े पहने। दोनों के बीच टकराव बढ़ गया और ब्रेकअप हो गया। मनीषा कोईराला को लग गया था कि नाना पाटेकर के साथ उनका कोई फ्यूचर नहीं है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है मनीषा कोईराला ने इसलिए नाना को छोड़ा था क्योंकि उन्होने अपनी पत्नी को तलाक देने से इंकार कर दिया था।

फिलहाल मनीषा कोईराला फिल्मों का हिस्सा नहीं बनती हैं लेकिन नाना पाटेकर आज भी काम करते नजर आते हैं। देखने वाली बात होगी कि दोनों साथ में नजर आते हैं या नहीं। नाना पाटेकर गांव में रहते हैं और काम करके वहीं निकल जाते हैं।

Read more about: nana patekar manisha koirala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X